पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

छात्राएं सीख रहीं आत्मरक्षा के गुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला अपराध शाखा मप्र पुलिस के तत्वावधान में कॉलेजों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। कई कॉलेजों ने इसमें रुचि ली है। इन दिनों पुराने शहर के एमवीएम कॉलेज में ये शिविर चल रहा है। जबकि एमएलबी, एक्सीलेंस कॉलेज, भेल, सरोजनी नायडू, गीतांजलि कॉलेज सहित पुराने शहर के अन्य कॉलेजों में ये शिविर हो चुके हैं।

जानकारी के अनुसार दिल्ली में हुए हादसे के बाद महिला अपराध शाखा ने शहर के सभी कॉलेजों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पत्र भेजे थे। इसके बाद अधिकांश कॉलेज प्रबंधन ने प्रस्ताव बनाकर उक्त शिविर का आयोजन करने की सहमति दी थी। इसके बाद यहां प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुए। एक माह तक चलने वाला ये प्रशिक्षण पूरी तरह से नि:शुल्क है।

>बाक्सिंग- हाथों से प्रहार करना >ब्लॉक- खुद को सुरक्षित करने का तरीका >किक- पैरों से मारना >जूडो- गिराने की तकनीक

लड़कियों को सिखाए जा रहे हैं ये गुर

>गृह विभाग में मार्शल आर्ट के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाडि़यों को सिखा रहे हैं बचाव के तरीके >दिल्ली में हुए हादसे के बाद कॉलेजों में चल रहा है एक माह का प्रशिक्षण