- Hindi News
- अवैध निर्माण को लेकर निगम प्रशासन हुआ सख्त
अवैध निर्माण को लेकर निगम प्रशासन हुआ सख्त
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल|जगह-जगह अतिक्रमणऔर अवैध निर्माण की बढ़ रही शिकायतों को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करना शुरू कर दी है। छोला रोड के पास नगर निगम कॉलोनी में किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने के अलावा यहां से अतिक्रमण हटाया गया। अमले ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त हिदायत दी है कि वे दोबारा अतिक्रमण करें अन्यथा वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार पुराने शहर में अतिक्रमण बड़ी समस्या है। नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करने के बाद भी हालात नहीं बदल रहे। इस कारण कई जगह जाम के हालात बनते हैं तो कहीं दिन भर अव्यवस्था का आलम रहता है। नगर निगम आयुक्त के निर्देश के बाद अमले ने नए सिरे से कार्रवाई शुरू की है। लोगों का कहना है कि मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकती है।
यहांहुई कार्रवाई
{रॉयलमार्केट से बैरागढ़ सीहोर नाका {भोपाल टॉकीज से सिंधी कॉलोनी {पीर गेट, चौक बाजार {इतवारा, बुधवारा, मंगलवारा {रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म नंबर एक {अशोका गार्डन अस्सी फिट रोड {प्रभात पेट्रोल पंप चौराहा
यहांभी जरूरत
जिंसीचौराहे से जहांगीराबाद, बरखेड़ी, तलैया से मोती मसजिद, करोंद, कबाड़खाना, पीरगेट से राॅयल मार्केट के अलावा बाजारों से अतिक्रमण हटाने की जरूरत है।