- Hindi News
- भोपाल के कलाकार संवारेंगे रानी के सपनों का आशियाना
भोपाल के कलाकार संवारेंगे रानी के सपनों का आशियाना
शहरमें ट्राइबल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहे ट्राइबल आर्टिस्ट्स बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के सपनों के आशियाने को संवारेंगी। रानी अपने दोस्त और हमसफर आदित्य चोपड़ा को सरप्राइज गिफ्ट में आर्टिस्टिक ड्रीम हाउस देना चाहती हैं। इसके लिए वे देशभर से फोक और ट्राइबल आर्ट के आर्टिस्ट सर्च कर रही हैं, जो उनके सपनों के आशियाने को क्रिएटिव बना सके। इसके लिए रानी ने शुक्रवार को भोपाल में भी ट्राइबल म्यूजियम विजिट किया और ट्राइबल आर्टिस्ट्स से अपनी मंशा जाहिर की। उन्होंने ट्राइबल आर्टिस्ट को मुंबई आने का इंविटेशन भी दिया।
ट्राइबल थीम से सजाएंगी घर
ट्राइबल म्यूजियम की खूबसूरती पर फिदा होकर उन्होंने इसके आर्ट फॉर्म को मोबाइल कैमरे में उतारा और दोबारा जल्द यहां पर्सनल विजिट पर आने की बात कही। वे फोक और ट्राइबल आर्ट की पेंटिंग और आर्ट फॉर्म से अपने घर का इंटीरियर और एक्सटीरियर डेकोरेट कराएंगी।
सिटी आर्टिस्ट्स से की चर्चा
रानी को सिटी की आर्टिस्ट निधि चोपड़ा ने ट्राइबल म्यूजियम की गैलरी और उससे जुड़ी कहानियों से रूबरू कराया। इस दौरान रानी ने आदिवासी कलाकार भूरी बाई, लाड़ो बाई और गौंड कलाकार नर्मदा प्रसाद टेकाम से उनके आर्ट के बारे में चर्चा की। उन्होंने उनकी पर्सनल डीटेल्स लीं। इसके साथ ही इन कलाकारों को मुंबई आने का न्यौता भी दिया। वे अपने नए आशियाने को खूबसूरत आर्टिस्टिक ट्राइबल आर्ट फॉर्म में डेकोरेट करना चाहती हैं।
rani calling