पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बॉलीवुड में टैलेंट है असली सुपरस्टार

बॉलीवुड में टैलेंट है असली सुपरस्टार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सलमानखान स्टारर सुपरहिट फिल्म ‘किक’ के गीत ‘तू ही तू, है ये जिंदगी...’, ‘रावण’ फिल्म का ‘बहने दे...’ और ‘मर्डर-2’ का ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू...’, ‘यारियां’ का ‘बारिश...’, ‘एक विलेन’ का ‘बंजारा...’ जैसे गाने गाकर फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बना चुके सिंगर मोहम्मद इरफान अली शनिवार को भोपाल आए। उन्होंने यहां चिरायु हॉस्पिटल के फैमिली फंक्शन में अपने पॉपुलर गीतों की परफॉर्मेंस दी। इस अवसर पर उन्होंने इंजीनियर से सिंगर बनने के सफर को सिटी भास्कर के साथ शेयर किया...

घरपर एजुकेशन थी प्रायोरिटी

इरफानने बताया कि ‘मैं बेसिकली हैदराबाद से हूं। पापा हेल्थ इंश्योरेंस और मां एजुकेशन फील्ड से जुड़ी हैं। मेरे बड़े भाई डेंटिस्ट हैं। घर में शुरू से ही एजुकेशन प्रायोरिटी रही। स्कूल में म्यूजिक टीचर रामाचार्य ने मेरे टैलेंट को पहचाना और म्यूजिक के लिए प्रेरित किया। इस तरह मैंने उनसे लाइट म्यूजिक सीखना शुरू किया।’

लकी रहा साल 2014

‘साल 2014 में मैंने ‘सिटी लाइट्स’, ‘एक विलेन’, ‘सिंघम रिटर्न्स’ और ‘किक’ में मेरे गाने काफी पसंद किए गए। मेरी आने वाली फिल्में ‘सुपर नानी’, ‘लखनवी इश्क’ और ‘इश्क क्लिक’ है।’

पहली बार सात साल की उम्र में गाया

‘सात साल की उम्र में मैंने पहली बार स्कूल में गाया था। इसके बाद स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में स्पेशल परफॉर्मेंस देने लगा। मैंने गुरु ललित कुरुलकर से क्लासिकल म्यूजिक की तालीम ली। तभी उस्मानिया यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इस दौरान अमूल वॉइस ऑफ इंडिया सुपर स्टार सिंगिंग रियलिटी शो ने मुझे प्लेटफॉर्म दिया। इसके बाद मैंने ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ रियलिटी शो जीता।’

मिथुन दा ने दिया ब्रेक

‘मुंबई में मेरा कोई गॉडफादर नहीं है। वहां मैंने गुरु आनंद शर्मा और गुलाम मुर्तजा खान से संगीत की बारीकियां सीखीं। अपने गाने की सीडी बनाकर मिथुन चक्रवर्ती तक पहुंचाई। काफी मशक्कत के बाद मिथुन दा ने बुलाया और ब्रेक दिया। उन्हीं की वजह से मैं ‘लम्हा’ फिल्म के दो गीत ‘सलाम जिंदगी...’, ‘रहमत जरा...’ में आवाज दे पाए। फिर ‘रावण’ में एआर रहमान के म्यूजिक डायरेक्शन में ‘बहने दे...’ गीत गाया। ‘मर्डर-2’ के गीत ‘फिर मोहब्बत करने चला है तू...’ ने मुझे इंडस्ट्री में पहचान दिलाई।’

celeb incity