पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आर्ट सेंटर अभिव्यक्ति अब डीबी सिटी में

आर्ट सेंटर अभिव्यक्ति अब डीबी सिटी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरका मल्टी आर्ट सेंटर अभिव्यक्ति अब डीबी सिटी स्थित हाइपर सिटी के नीचे शिफ्ट हो गया है। इसका इनॉग्रेशन शनिवार को किया गया। नए इन्फ्रास्ट्रक्चर, एयरकंडीशंड क्लासेस और फुल सिक्योरिटी जोन में सोमवार से रेगुलर क्लासेस शुरू की जाएंगी। इस आर्ट सेंटर में परफॉर्मिंग आर्ट्स से लेकर ट्रेडिशनल और वेस्टर्न डांस फॉर्म, स्पेशल कोर्सेस, म्यूजिक क्लासेस, पेंटिंग एंड स्केचिंग और विमंस के लिए स्पेशल क्लासेस भी रहेंगी। वहीं, अभिव्यक्ति गरबा में धूम मचाने के लिए पार्टिसिपेंट्स की क्लासेस में जमकर प्रैक्टिस जारी है। इन कोर्सेस की जानकारी के लिए 0755-6644433 पर संपर्क कर सकते हैं।

सीखसकेंगे इंस्ट्रूमेंटल

अभिव्यक्तिमें इंस्ट्रूमेंटल क्लासेस में पार्टिसिपेंट्स गिटार से लेकर सिंथेसाइजर की धुनों पर महारत हासिल कर सकते हैं। इस क्लास में इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स पर सुरीली धुनें क्रिएट करना सिखाया जाएगा। वहीं, वोकल म्यूजिक, गिटार और ड्रम एंड कॉन्गो की क्लासेस शाम 5 से 6 बजे तक जारी रहेंगी।

डीबी सिटी (हाइपर सिटी) स्थित मल्टी आर्ट सेंटर अिभव्यक्ति में इंस्ट्रूमेंटल क्लासेस के दौरान गिटार पर प्रैक्टिस करते स्टूडेंट्स।

सीखें क्लासिकल और वेस्टर्न डांस फॉर्म

यहां राग, भाव और ताल से सजे भरतनाट्यम और हस्तमुद्राओं भाव भंगिमाओं के तालमेल से बने कथक की क्लासेस भी रहेंगी। वहीं, क्लासिकल के साथ ही वेस्टर्न डांस फॉर्म पर भी फोकस रहेगा। यहां वेस्टर्न डांस, बॉलीवुड फ्री स्टाइल, कंटेंपररी और सालसा डांस भी सिखाया जाएगा। शाम 4 से 7 बजे तक ये डांस क्लासेस चलेंगी। इसके अलावा पेंटिंग और स्केचिंग की क्लासेस शाम 6 से 7 बजे तक रहेंगी। साथ ही थिएटर क्लासेस में भी स्टूडेंट्स अपनी कला को और उभार सकेंगे।

विमंस के लिए होंगे स्पेशल कोर्सेस

सेंटर पर विमंस के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स, बॉलीवुड डांस और इनोवेटिव आर्ट कोर्स शुरू किए जाएंगे। दशहरा फेस्टिवल के बाद ये स्पेशल कोर्सेस शुरू होंगे। ये क्लासेस सुबह 11 बजे से 1 बजे तक चलेंगी।

now indb city