- Hindi News
- कलर्स के नए शो में नजर आएंगी शहर की सेन्या
कलर्स के नए शो में नजर आएंगी शहर की सेन्या
‘इंडस्ट्रीमें आना और खुद को स्थापित करना काफी टफ है, लेकिन खुशी है कि काम मिल रहा है।’ यह कहना है सिटी की मॉडल और एक्ट्रेस सेन्या भास्कर का। वे कलर्स चैनल के नए शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ में एक इंपॉर्टेंट रोल प्ले कर रही हैं। सिटी भास्कर से खास बातचीत में सेन्या ने बताया कि ‘भोपाल में मैंने मॉडलिंग और शार्ट फिल्म्स से करियर शुरू किया था। शार्ट फिल्म में काम करके कैमरे को फेस करने की टेक्नीक से रूबरू हुई। ग्रूमिंग एक्सपर्ट रवींद्र माथुर से ग्रूमिंग के टिप्स लेकर मुंबई में सीरियल्स के लिए ऑडिशन दिए। कलर्स चैनल पर एकता कपूर के नए शो ‘मेरी आशिकी तुमसे ही’ के लिए मेरा सिलेक्शन हुआ। अभी शो की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इस शो में मैं निगेटिव कैरेक्टर चिराग की असिस्टेंट का किरदार निभा रही हूं। शूटिंग पर प्रोफेशनल वर्क कल्चर भी सीखने को मिल रहा है, चूंकि मेरी मम्मी मीनू भास्कर फिल्म इंडस्ट्री में सेलिब्रिटीज की पर्सनल मेकअप आर्टिस्ट हैं तो मुझे इंडस्ट्री और यहां के कल्चर को समझने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई। मैं एक्सटॉल कॉलेज से बीकॉम सेकंड ईयर कर रही हूं। स्टडी भी चल रही है और एक्टिंग भी। अभी तक बस लर्निंग प्रोसेस है।’
city talent