- Hindi News
- इंद्रपुरी बी सेक्टर में बनेगा एक्युप्रेशर ट्रैक
इंद्रपुरी बी सेक्टर में बनेगा एक्युप्रेशर ट्रैक
भेल भास्कर. भोपाल|इंद्रपुरी बीसेक्टर में जल्दी ही एक्युप्रेशर पाथ-वे बनने वाला है। इस पथ पर मॉर्निंग वाॅक करने वाले लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा की दृष्टि से यहां कई प्रकार के जूस भी मिलेंगे। इन जूस के माध्यम से कई बड़ी से बड़ी बीमारी दूर की जा सकती हैं। इस तरह के पाथ-वे कई पार्क में बने हैं, लेकिन जूस की व्यवस्था उनमें नहीं है। इंद्रपुरी में बनने वाले इस एक्युप्रेशर पार्क में जवारा, गाजर, आंवला, नींबू शहद, करेला, लौकी सहित कई प्रकार के जूस मिलेंगे।
पार्षद गिरीश शर्मा के अनुसार इसकी पूरी योजना बन चुकी है। दीपावली से पहले यह काम शुरू होने की संभावना है। एक्युप्रेशर पार्क बनने में समय लगेगा, जबकि जूस के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। पाथ-वे पर एक्युप्रेशर की तीन प्रकार की टाइल्स रहेंगी। पहली लाइन में हरे रंग की, जबकि दूसरी लाइन में लाल और तीसरी लाइन में पीले रंग की रहेंगी। हरे रंग की टाइल्स में चौकोर पॉइंट्स होंगे।