पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन समाज द्वारा मेला प्रतियोगिता का आयोजन

अग्रसेन समाज द्वारा मेला प्रतियोगिता का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अग्रसेन समाज भेल द्वारा पिछले दिनों रायसेन रोड स्थित बंसल धर्मशाला में खानपान मेला कई प्रतियोगिताओंं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में विशेष रूप से रांगोली और चाकलेट से गुलदस्ते, बुके बनाना था। दोनों ही प्रतियोगिताओं में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इसके साथ ही मंच पर भी विभिन्न गीत-संगीत के कार्यक्रम के साथ एक मिनिट प्रतियोगिता हुई। व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता में भी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए गए। इसमें अग्रसेन समाज भेल के प्रचार सचिव राकेश अग्रवाल के अनुसार यह कार्यक्रम हर साल अग्रसेन जयंती के मौके पर आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष आरके गुप्ता, महासचिव अनिल गुप्ता, महिला मंडल अध्यक्ष प्रीति अग्रवाल, सचिव वंदना अग्रवाल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।