- Hindi News
- कॉलोनी में गरबा संग आॅर्केस्ट्रा थिरकीं युवती महिलाएं
कॉलोनी में गरबा संग आॅर्केस्ट्रा थिरकीं युवती-महिलाएं
कोलार के सागर प्रीमियम टॉवर में नवरात्रि पर्व पर गरबा का आयोजन हुआ। इसमें कॉलोनी की महिलाओं युवतियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं ने हाई बीट ऑक्रेस्ट्रा के म्यूजिक पर जमकर गरबा किया। प्रीति मिश्रा, मीनू गुप्ता, सविता यादव, रानी गुप्ता, स्वीटी सक्सेना, रेखा गुप्ता मोना डाबी, स्मृति अयाचित, प्रीति बेरीवाल, श्रद्धा दसोरे दीपा अयाचित, मोनिका इंदुख्या ने खूब गरबा किया। उसे लेकर कॉलोनी की महिलाएं काफी उत्साहित थी। उन्होंने इस आयोजन के लिए दस दिन पहले से गरबे के अभ्यास शुरू कर दिया था।