पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चैकिंग में पकड़े गए वाहन चोर

चैकिंग में पकड़े गए वाहन चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलार की कॉलोनियों से वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पिछले दिनों पुलिस ने धरदबोचा है। दोनों ने कोलार समेत मिसरोद थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की वारदात करना कबूल किया है। पुलिस ने बदमाशों से चोरी किए सात वाहन बरामद कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। कोलार थाना टीआई अखिलेश मिश्रा ने बताया कि बांसखेड़ी निवासी सतीश उम्र 22 वर्ष पिता संजय और जितेंद्र 21 पिता यशवंत दानिशकुंज में वाहन चैंकिग के दौरान पकड़े गए हैं। उनको जवानों ने चैंकिग के समय रोक कर वाहन के कागज मांगे। वे घबरा गए। उन पर पुलिस को शक हुआ। इसके बाद सख्ती से उनसे पूछताछ की तो उन्होंने कोलार में छह और मिसरोद से एक वाहन चोरी करना कबूल कर लिया है।

कारचुराने वाले को भी पकड़ा

बीमाकुंजमें दूध का पैकेट खरीदने पहुंचे गणपति इन्क्लेव निवासी अरविंद शर्मा को अपनी इंडिका कार में चाबी लगी छोड़ना भारी पड़ गया। चोर आया और फिल्मी स्टाइल में कार स्टार्ट कर चंपत हो गया। हालांकि चोरी के अगले ही दिन पुलिस ने सर्वधर्म निवासी प्रतीक पांडे को कार चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर उससे कार बरामद की और उसे हवालात पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार प्रतीक आदतन अपराधी है और पूर्व में चोरी के मामलों में पकड़ा जा चुका है।

वाहन बेचने की फिराक में घूम रहे बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, सख्ती से हुई पूछताछ में कबूली आधा दर्जन से ज्यादा वारदात