पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई कराए पालिका भुगतान करेगा निगम

सफाई कराए पालिका भुगतान करेगा निगम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
>बैठक कर अफसरों ने किया तय

नगर पालिका कोलार का नगर निगम भोपाल में विलय होने की अधिसूचना जारी होने के बाद से उपनगर में चरमराए सफाई, स्ट्रीट लाइट और अन्य रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े काम अब सुचारु रूप से हो सकेंगे। इसके लिए नगर पालिका सीएमओ सत्येंद्र सिंह धाकरे और नगर निगम कमिश्नर के बीच बैठक हो गई है। उसमें पालिका और निगम के बीच कामों की स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। इसके तहत सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य सिविल वर्क जो रोजमर्रा से संबंधित काम हंै वे पहले की तरह ही पालिका का अमला करेगा। जबकि निर्माण कार्यों के बिलों के भुगतान अनुमित से संबंधित निर्णय माता मंदिर स्थित नगर निगम ऑफिस से होंगे। पिछले दिनों निगम के इंजीनियर्स ने नपा कार्यालय में आकर वाटर सप्लाई अन्य निर्माण कार्यों की जानकारी हासिल की है। आने वाले समय में उनके द्वारा ही इन कामों को भी अंजाम दिया जाएगा।

गौरतलब है कि पालिका कोलार का निगम में विलय होने के बाद से सारे काम ठप पड़ गए हैं। रहवासी नागरिक सुविधाओं से वंचित हो गए थे। उन्हें सीवेज, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसी रोजमर्रा के कामों के भटकना पड़ रहा था। कामों को लेकर पालिका और निगम के अफसर खुद असामंजस्य में थे।

नागरिक सुविधा केंद्र से होंगे ये काम

>जन्म प्रमाण-पत्र

>मृत्यु प्रमाण-पत्र

>विवाह का पंजीयन

>सीवेज की समस्या

>स्ट्रीट लाइट खराब होने की शिकायत

>पेयजल आपूर्ति नहीं होने की शिकायत

दिसंबर में होने वाले निगम चुनाव के लिए तैयार किया जा रहा वार्ड का प्रस्ताव गलत-सलत आंकड़ों का पुलिंदा बन कर रह गया है। निगम द्वारा तैयार किए गए सबसे पहले प्रस्ताव में कोलार में बनाए गए पांच वार्ड अनारक्षित हो रहे थे। उसके बाद तैयार किए गए संशोधित प्रस्ताव में पांचों वार्डों को आरक्षण के दायरे में ला दिया गया। इसे लेकर कोलार के स्थानीय नेताओं ने कलेक्टर निशांत बरवड़े से मुलाकात की। कलेक्टर ने उन्हें वार्ड आरक्षण का इंतजार करने के लिए कहा है। संभवत: आरक्षण की कार्यवाही सप्ताहभर के अंदर हो जाएगी।

इधर, कोलार के रहवासियों को जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने, विवाह पंजीयन कराने या नगर पालिका से मिलने वाली अन्य किसी नागरिक सुविधा के लिए भटकने की जरूरत नहीं है। उन्हें इन सब सुविधाओं का लाभ कोलार में ही मिल सकता है। इसके लिए नगर निगम कोलार के गेहूंखेड़ा में स्थित नपा के भवन