बच्चों को रोमांचित कर रहे करतब
कोलार के मंदाकिनी मैदान पर आयोजित राजमहल सर्कस का क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। खासकर बच्चों में, उनको सर्कस में दिखाए जा रहे देशी-विदेशी कलाकारों के करतब खूब पसंद रहें हैं। यही वजह है कि लोग अपने परिवार के साथ सर्कस देखने पहुंच रहे हैं। सर्कस में अफ्रीकन कलाकारों के करतब देखकर दर्शक दंग रह जाते हैं। एक खंभे पर कई कलाकार चढ़ कर तरह-तरह की आकृति बनाते हैं। इसके अलावा लड़कियों का रिंग डांस भी बच्चों को रोचक लग रहा है। सर्कस के मैनेजर प्रकाश गुप्ता ने बताया कि सर्कस का हर शो दो घंटे का है।