पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारतीय स्वाधीनता संग्राम विषय पर होगी प्रतियोगिता

भारतीय स्वाधीनता संग्राम विषय पर होगी प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी प्लस रिपोर्टर. भोपाल|28 सितंबरको महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 107 वीं जयंती को यादगार बनाने की तैयारी सेंट्रल लाइब्रेरी प्रबंधन ने की है। इस अवसर पर यहां सेंट्रल लाइब्रेरी स्वराज संस्थान संचालनालय द्वारा ओपन क्विज का आयोजन होगा। भारतीय स्वाधीनता संग्राम विषय पर होने वाली उक्त प्रतियोगिता में 30 वर्ष से कम आयु के कोई भी दो युवा अपनी टीम बनाकर सेंट्रल लाइब्रेरी में अपना पंजीयन नि:शुल्क करा सकते हैं।

प्रतियोगिता सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसमें भाग लेने वाले प्रत्येक युवा एक पुस्तक उपहार स्वरूप दी जाएगी। जबकि विजेताओं को छह हजार रुपए मूल्य की किताबें दी जाएंगी। इनमें भारतीय जनजातीय, किसान एवं नागरिक विद्रोह, 1857 की क्रांति, भारत के राष्ट्रीय आंदोलन की प्रमुख घटनाएं, भारत में सामाजिक एवं धार्मिक सुधार आंदोलन, स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित पुस्तकें होंगी।