- Hindi News
- 25 लाख से बदलेगा छोला दशहरा मैदान का स्वरूप
25 लाख से बदलेगा छोला दशहरा मैदान का स्वरूप
नगर निगम प्रशासन छोला दशहरा मैदान को नए सिरे से विकसित करेगा। लंबे समय से ये मैदान अव्यवस्थाओं से घिरा है। गंदगी और जगह-जगह पानी भरा होने के कारण यहां होने वाले कार्यक्रमों में परेशानी होती है। अक्सर यहां धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में खुद नगर निगम के अमले को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। दशहरा पर्व पर यहां पुराने शहर का सबसे बड़ा आयोजन होता है।
जानकारी के अनुसार तत्कालीन नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने छोला इलाके में भ्रमण के दौरान यहां के दशहरा मैदान को स्टेडियम नुमा विकसित करने के लिए योजना बनाने के निर्देश दिए थे। करीब एक साल बाद नगर निगम प्रशासन ने उक्त मैदान पर व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए तीस लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से मैदान का भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। मैदान की क्षतिग्रस्त हो चुकी बाउंड्रीवाॅल को भी नए सिरे से बनाया जाएगा।
येहोती है परेशानी
दशहरापर्व पर यहां सबसे बड़ा आयोजन होता है। व्यवस्थाएं जुटाने में आयोजन करने वालों को काफी परेशानी होती है। मैदान की दीवार क्षतिग्रस्त है। प्रवेश द्वार का भी मेंटेनेंस नहीं हुआ है। आसपास गंदगी का आलम रहता है। मैदान भी समतल नहीं है। आसपास अतिक्रमण है। नियमित सफाई देखरेख नहीं होने से स्थित खराब हो रही है। इस संबंध में नगर निगम के सिटी इंजीनियर ओपी भारद्वाज का कहना है कि नगर निगम द्वारा छोला दशहरा मैदान के लिए राशि स्वीकृत की गई है। इन कामों के लिए टैंडर जारी हो गए है। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद काम शुरू हो जाएगा।
येहोंगे काम
{प्रवेशद्वार बनेगा। {बाउंड्रीवाॅल बनेगी। {सफाई के पुख्ता इंतजाम होंगे। {गंदगी रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। {प्रकाश व्यवस्था होगी।
{नया बनेगा प्रवेश द्वार बाउंड्री वाॅल, समतल होगा मैदान