पुलिस का जन संवाद अभियान आज से
भोपाल| पुलिसद्वारा शुक्रवार से जन संवाद अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में पुलिस जनता से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनेगी। पुलिस के संबंध में जनता से सुझाव भी लिए जाएंगे। 18 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में प्रदेश के प्रत्येक ग्रामीण थाने के तीन बड़े गांवों में पूर्व घोषित तारीख को थाना प्रभारी और एसडीओपी जनता से सीधे संवाद करेंगे।
थाना प्रभारी आैर एसडीओपी ग्रामीणों की पुलिस संबंधी समस्याएं सुनेंगे एवं पुलिस व्यवस्था के बारे में उनके सुझाव जानेंगे। इस संवाद के दौरान ग्रामीणों को पुलिस विभाग के कार्यों/योजनाओं के संबंध में जानकारी भी दी जाएगी। जन संवाद के समय संबंधित बीट के अधिकारी एवं कर्मचारी भी साथ में रहेंगे।