छोला मैदान पर एकत्र होंगे गौ भक्त
भोपाल| भारतीयगौ क्रांति मंच के बैनर तले 14 दिसंबर को गुफा मंदिर लालघाटी से सुबह 9 बजे गोवर्धन जन-जागरण रैली निकाली जाएगी। महंत चंद्रमादास त्यागी और मंच के अध्यक्ष गोपाल मणि महाराज की अगुवाई में रैली विभिन्न मार्गों से होकर छोला दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां प्रदेश भर से आए गौ भक्तों संतों की उपस्थिति में धर्मसभा होगी। आयोजन समिति के प्रमोद नेमा ने बताया कि सभा के माध्यम से गाय को राष्ट्र माता घोषित करने और गौ मंत्रालय खोले जाने की मांंग की जाएगी।