पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हज यात्रा के लिए आगामी 19 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

हज यात्रा के लिए आगामी 19 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ष2015 में हज यात्रा से संबंधित तिथियों का कैलेंडर तैयार हो गया है। इसकी घोषणा मुंबई में हाल ही में हुई आॅल इंडिया हज कमेटी की बैठक में की गई। बैठक में देशभर की हज कमेटियों के अध्यक्ष कार्यपालन अधिकारी मौजूद रहे। हज किस दिन होगा, इसकी घोषणा जनवरी के पहले हफ्ते में होगी, लेकिन यात्रा फॉर्म भरने से लेकर फ्लाइटों के रवाना होने और वापसी तक की तिथियां तय हो गई हैं। हज यात्रा के आवेदन फॉर्म आगामी 19 जनवरी से 20 फरवरी 2015 तक भरे जाएंगे।

मप्र हज कमेटी अध्यक्ष हाजी इनायत हुसैन के अनुसार आवेदन फॉर्म कमेटी की वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जल्द ही हज यात्रा संबंधी गाइडलाइन भी जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन आवंटित कोटे से अधिक आने पर कुरअा खोल कर हज यात्रियों का चयन किया जाएगा। इसके अलावा 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग ऐसे लोग जो लगातार तीन साल से आवेदन कर रहे हैं, लेकिन उनका नाम कुरआ में नहीं आया है, को प्राथमिकता के आधार पर आरक्षित श्रेणी में शामिल किया जाएगा।

भारत से हज यात्रा की पहली उड़ान 17 अगस्त से प्रारंभ होकर 19 सितंबर तक सऊदी अरब के लिए रवाना होंगी। भोपाल इंदौर से रवाना होने वाली फ्लाइटों की तारीखें अगस्त में घोषित होगी। हज यात्रा से वापसी का सिलसिला 29 सितंबर से प्रारंभ होगा। भोपाल से जाने वाले हज यात्री इस वर्ष एयरपोर्ट रोड स्थित सिंगार चोली में छह करोड़ की लागत से बन रहे हज हाउस में ठहर सकेंगे।

प्रत्येक फ्लाइट में जाने वाले हज यात्रियों को यहीं से राजा भोज एयरपोर्ट रवाना किया जाएगा। अब तक हज यात्रियों को ताजुल मसाजिद परिसर में ठहराने के साथ ही यहां से रवाना किया जाता रहा है। नए हज हाउस में यात्रियों के ठहरने लगेज रखने आदि की सुविधाएं रहेंगी। कार्यपालन अधिकारी दाउद अहमद खान ने बताया कि हज हाउस का निर्माण कार्य संभवत: अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।