हत्या के मामले में 4 भाइयों को उम्रकैद
नसं. भोपाल| राजधानीकी एक अदालत ने एक किसान की हत्या के मामले में चार सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी भाईयों ने खेत की मेड़ के विवाद पर पड़ोसी किसान मूलचंद की फरसा मारकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को एडीजे डीएन पाटिल ने यह सजा सुनाई।
मामला सूखी सेवनिया थाना क्षेत्र का है। 11 नवंबर 2011 को आरोपी मुकेश, मदन, भूरा और राकेश विश्वकर्मा ने किसान मूलचंद पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद मामले में चारों भाईयों के खिलाफ चालान पेश किया था।