पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लालघाटी में चोरियों पर कंट्रोल नहीं

लालघाटी में चोरियों पर कंट्रोल नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| लालघाटीके आस-पास की कॉलोनियों में चोरी की लगातार घटनाएं हो रही है। इसके बाद भी पुलिस इन पर कंट्रोल नहीं कर पा रही है। इस संबंध में कॉलोनी के कुछ लोगों ने एसपी नॉर्थ अरविंद सक्सेना को बुधवार को एक ज्ञापन सौंपा है।

शांति एस्टेट, वल्लभ नगर में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के सीनियर मैनेजर जितेंद्र सिंह के मुताबिक उनके घर बीती 30 सितंबर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके अलावा अरशद खान, शकील अहमद अंसारी और एसके जैन के घरों को भी बदमाशों ने निशाना बनाया। सभी वारदातों में आरोपी लाखों का माल बटोर ले गए।