पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"नोबल पुरस्कार का पता नहीं, ऐसे मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए\'

\"नोबल पुरस्कार का पता नहीं, ऐसे मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं, भोपाल| कैलाशसत्यार्थी को मिले नोबल पुरस्कार पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों द्वारा दी गई प्रतिक्रिया ने गुरुवार को तूल पकड़ लिया। विपक्ष ने सदन में इसे लेकर सत्तापक्ष पर निशाना साधा। कांग्रेस विधायक सुंदरलाल तिवारी ने कहा कि ऐसे मंत्री हैं, जो नहीं जानते कि नोबल पुरस्कार क्या है। पूरे देश में यह मामला सुर्खियों में है। शर्म की बात है। ऐसे मंत्रियों को इस्तीफा दे देना चाहिए।

तिवारी ने विधेयकों पर चर्चा के दौरान यह बात उठाई। इस पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने हास-परिहास भरे अंदाज में कहा कि बुधवार के दिन मंत्रियों ने यदि नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को बधाई दे दी तो इसे यह समझना चाहिए कि यह बधाई नोबल पुरस्कार की प्रत्याशा में दी गई है।



कांग्रेस के अन्य विधायकों ने तिवारी की बात पर सहमति जताई। गौरतलब है कि बुधवार को पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले, आदिम जाति मंत्री ज्ञान सिंह समेत भाजपा कांग्रेस के कुछ विधायकों ने नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की जगह कैलाश विजयवर्गीय को बधाई दे दी थी। विजयवर्गीय ने इन मंत्रियों का बचाव करते हुए कहा कि कई बार गलतफहमी की वजह से गड़बड़ हो जाती है। इस बीच जिन विधायकों मंत्रियों ने कैलाश विजयवर्गीय को बधाई दी थी, गुरुवार को जब उनसे दोबारा मीडिया ने बात करने की कोशिश की तो वे टिप्पणी करने से बचते रहे।