- Hindi News
- विधायकों के बंगलों पर एक साल में खर्च हुए ~ 62 लाख
विधायकों के बंगलों पर एक साल में खर्च हुए ~ 62 लाख
राजधानीमें 40 विधायकों के बंगलों के रखरखाव पर एक साल में 62 लाख 50 हजार रुपए से अधिक का खर्चा हुआ। इसमें भी आधी से अधिक राशि 33 लाख 16 हजार रुपए केवल 9 बंगलों पर ही खर्च कर दी गई।
पीडब्ल्यूडी मंत्री सरताज सिंह ने कांग्रेस विधायक केपी सिंह के प्रश्न के लिखित उत्तर में गुरुवार को विधानसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपाल के विभिन्न इलाकों में 45 विधायकों को सरकारी बंगले आवंटित हैं।
एक साल के दौरान इनमें से लगभग 36 बंगलों के रखरखाव पर 62 लाख 50 हजार रुपए खर्च किए गए। इनमें सबसे अधिक नारायण त्रिपाठी के प्रोफेसर काॅलोनी स्थित बंगले पर छह लाख 80 हजार रुपए खर्च किए गए।