पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"खाद की कमी पर चर्चा नहीं कराई तो करूंगा भूख हड़ताल\'

\"खाद की कमी पर चर्चा नहीं कराई तो करूंगा भूख हड़ताल\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विसं, भोपाल| प्रदेशमें यूरिया, डीएपी खाद की कमी और इनकी कालाबाजारी का मामला गुरुवार को सदन में उठा। विधेयकों पर चर्चा के बाद जब विधानसभा उपाध्यक्ष ने धारा-139 के तहत इस मुद्दे पर चर्चा कराने के लिए वक्त तय नहीं किया तो कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी समेत अन्य विधायक नाराज हो गए। पटवारी ने कहा कि तीन दिन से इस मुद्दे को टाला जा रहा है। यदि चर्चा नहीं कराई गई तो भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि वे खुद अन्य विषयों पर वक्त जाया कर रहे हैं।

इस हंगामे के बाद शाम पांच बजे के करीब चर्चा प्रारंभ हुई। इसमें रामनिवास रावत ने कहा कि प्रदेश में खाद को लेकर 200 करोड़ रुपए की कालाबाजारी हो रही है।

किसानों ने जेवर, जमीन और मकान गिरवी रख दिए हैं, लेकिन सरकार का ध्यान नहीं है। पहले केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो मुख्यमंत्री मंत्री उपवास पर बैठे थे, अब सिर्फ चिट्ठी लिखकर खानापूर्ति की जा रही है। गोविंद सिंह ने कहा कि कमीशन के लिए किसानों को लूटा जा रहा है। पटवारी ने कहा कि सरकार किसानों को बेवकूफ बना रही है। इसी दौरान सदन की कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। इस विषय पर फिर चर्चा होगी।