पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वराज भवन वीथि में शनिवार को फ्रेंच फोटोग्राफर जाॅर्ज गास्ते की फोटो एक्जिबिशन \"जॉर्ज गास्ते इ

स्वराज भवन वीथि में शनिवार को फ्रेंच फोटोग्राफर जाॅर्ज गास्ते की फोटो एक्जिबिशन \"जॉर्ज गास्ते इन इंडिया: 1905-1910\' की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } महानफ्रेंच फोटोग्राफर जॉर्ज गास्ते की फोटोज़ भारत का पुराना दौर दिखाती हैं। इसमें भारत की खासियतों को करीब से देखकर फोटो के रूप में संजोया गया है। यह बातें संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव ने शनिवार को कहीं। स्वराज भवन में जॉर्ज गास्ते की फोटोज की एक्जिबिशन का इनॉग्रेशन करते हुए उन्होंने कहा, जॉर्ज एक महान फोटोग्राफर थे।

फोटो प्रदर्शनी ‘जॉर्ज गास्ते इन इंडिया: 1905-1910\\\' का आयोजन फ्रेंच एंबेसी इन इंडिया के सहयोग से आलियांस फ्रांसिस भाेपाल ने किया है। इसमें जॉर्ज की खींची 34 क्लासिक फोटोज को शामिल किया गया है। इन तस्वीरों को जॉर्ज ने 1905 से 1910 तक भारत में रहकर खींचा था। प्रदर्शनी के दौरान जॉर्ज गास्ते पर बनी 23 मिनट की डॉक्युमेंट्री भी दिखाई गई। इसमें उनके भारत प्रवास को योगी के जीवन की तरह बताया गया। 41 वर्ष की उम्र में मदुरई में उनकी मृत्यु हुई थी। प्रदर्शनी 12 फरवरी तक दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।

}पास्कल कॉटिलर्ड,फ्रांस

}हुजुट डलबॉस्को,फ्रांस

photo exhibition

}प्रदर्शनी देखतींआर्ट लवर्स। जॉर्ज ने भारत की परंपराओं और इमारतों को भी कैप्चर किया था।

}संस्कृति सचिवमनोज श्रीवास्तव और आलियांस फ्रांसिस भोपाल के डायरेक्टर जूलियन डलबाॅस्को।

34 फोटोज में देश के अलग-अलग एंगल

जॉर्जगास्ते एक ओरिएंटलिस्ट पेंटर भी थे। 19वीं सदी में जॉर्ज गास्ते और उनके जैसे सैकड़ों पेंटर दुनियाभर में घूम-घूमकर पेंटिंग्स बनाते थे। अपनी कला से कई अवाॅर्ड जीत चुके गास्ते ने सबसे दूर भारत यात्रा पर आने का फैसला किया। वे 1905 से 1910 के बीच ग्वालियर, बनारस, आगरा, मदुरई आदि शहरों में रहे। यहां की कई पेंटिंग्स बनाईं। प्रदर्शनी में उनके भारत प्रवास के दौरान लिए गए 34 फोटोज को शामिल किया गया है। उन्होंने आगरा के बाजार, यमुना के किनारे से ताजमहल की तस्वीर, बनारस की गलियां और घाट के फोटोज लिए थे। उन्होंने ग्वालियर के किले की फोटो भी ली थी।

भारत में जॉर्ज गास्ते की \\\"नॉस्टेल्जिया\\\'