पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘यादें’ की लॉन्चिंग

म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘यादें’ की लॉन्चिंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } ‘मुझेखुशी है कि मैं अपने पैशन को जी पा रहा हूं। इसी का परिणाम है मेरा पहला म्यूजिक वीडियो सॉन्ग ‘यादें’ आज लॉन्च हो रहा है। इसके लिए पेरेंट्स ने मुझे काफी मोटिवेट किया।’ यह बात यंग म्यूजिक कंपोजर शशांक शेंडे ने कही। शशांक का म्यूजिक सॉन्ग गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने निसर्ग होटल में लॉन्च किया। यहां गृहमंत्री ने कहा कि यंगस्टर्स म्यूजिक फील्ड में एक्टिव हैं। यह अच्छी बात है। शशांक ने ही ‘यादें’ के गीत लिखे हैं। यह एक रोमांटिक एलबम है। इसके बोल हैं ‘ये पल कैसे तेरी याद में..।’ वीडियो सॉन्ग की सिनेमैटोग्राफी और डायरेक्शन भूपेश पाटीदार ने किया है। इसमें म्यूजिक शैल सैनी, एविन थामस और शुभांस तिवारी का और मॉडल आलिया है। यह भोपाल की अलग-अलग खूबसूरत लोकेशंस पर शूट किया गया है।

म्यूजिक वीडियो सॉन्ग के एक सीन में मॉडल्स।