पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोमांचक सैर की शानदार शुरुआत कलियासोतग्राउंड पर आयोजित भोज एडवेंचर फेस्टिवल 2015 में शनिवार को ज

रोमांचक सैर की शानदार शुरुआत कलियासोतग्राउंड पर आयोजित भोज एडवेंचर फेस्टिवल-2015 में शनिवार को ज्यादातर एडवेंचर लवर्स ने पैरासेलिंग एक्टिविटी का जमकर लुत्फ उठाया।

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } भोजएडवेंचर फेस्ट के दूसरे दिन काफी संख्या में एडवेंचर लवर्स ने पैरासेलिंग एक्टिविटी काे एंजाॅय किया। भोपाल टूरिज्म प्रमोशन काउंसिल की ओर से कलियासोत ग्राउंड पर आयोजित फेस्ट में 20 एडवेंचर एक्टिविटीज चल रही हैं। इसमें देश के कई राज्यों के एडवेंचर लवर्स भी पार्टिसिपेट कर रहे हैं।

फेस्टमें बनाऊंगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसमेंजलगांव के विपिन अशोक पुरोले भी हिस्सा ले रहे हैं। वे पर्वतारोही हैं। स्काय वॉक एक्सपिडिशन को पूरा करके वे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराना चाहते हैं। विपिन ने कहा, ‘मैं यहां अपना सपना पूरा करने आया हूं। हालांकि इसके लिए प्रशासन से मंजूरी मिलना बाकी है।’ उन्होंने पैरासेलिंग में हाथ आजमाए।

270बच्चों ने की पैरासेलिंग

फेस्टमें कमला नेहरू स्कूल के लगभग 270 बच्चों ने पैरासेलिंग का लुत्फ उठाया। साथ ही उन्होंने ऑल टैरेन व्हीकल (एटीवी) राइड और बंजी जम्पिंग में हिस्सा लिया। फेस्ट में पार्टिसिपेंट्स ने खराब मौसम की वजह से बैलून सफारी से शहर का नजारा नहीं देख सके। रविवार को शाहपुरा में होने वाला राहगीरी डे कलियासोत ग्राउंड पर आयोजित होगा।