पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों ने देखे अनोखे मैजिक ट्रिक्स

लोगों ने देखे अनोखे मैजिक ट्रिक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर } टीटीनगर स्थित दशहरा मैदान में आयोजित भोपाल उत्सव मेले में शनिवार को जादूगर अजित सरकार के मैजिक शो का आयोजन किया गया। इसमें अजित सरकार ने दर्शकों के सामने कई हैरतअंगेज मैजिक ट्रिक्स का प्रदर्शन किया। इनमें हवा में तैरना, मीना बाजार, तलवार शरीर के आर-पार करना जैसी करतबें खास रहीं। इस मौके पर महामंत्री संतोष अग्रवाल, बसंत गुप्ता, विजय अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल, प्रहलाद दास अग्रवाल, अजय सोगानी, सुनिल जैनाविन समेत अन्य दर्शक उपस्थित थे। मेला समिति के उपाध्यक्ष राजेश जैन (अतुल) ने बताया कि रविवार को मेले का अंतिम दिन रहेगा। समापन अवसर पर उदयपुर के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।