पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चर्चों पर हमले का विरोध

चर्चों पर हमले का विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हालही में दिल्ली में चर्चों पर हुए हमलों के खिलाफ सोमवार को भोपाल के ईसाई समाज के दो हजार लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अरेरा कॉलोनी स्थित अजम्पशन चर्च पर आयोजित महासभा में समाज के लोग काली पट्टी बांधकर उपस्थित हुए। कैथोलिक ईसाई समाज के प्रवक्ता फादर जॉनी पीजे, फादर अनिल मार्टिन और पास्टर विजू वर्गीस ने महासभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ईसाई समाज के लोगों को चर्च पर हमले के विरोध में अपनी आवाज उठानी चाहिए, ताकि ऐसे हमलों को रोका जा सके। हमलों के विरोध में अार्चडियोसिस के सदस्यों ने राज्यपाल रामनरेश यादव को ज्ञापन भी दिया।

अरेरा कॉलोनी स्थित अजम्पशन चर्च पर आयोजित महासभा में समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।