सत्संग का अभ्यास शिविर 13 से 15 तक
भोपाल| संस्थाश्रीरामशरणम द्वारा बावड़िया कला, शाहपुरा स्थित आश्रम में 13 से 15 फरवरी तक सत्संग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें ध्यान, भजन, कीर्तन, अमृतवाणी पाठ, नाम दीक्षा, अन्य आध्यात्मिक गतिविधियां होंगी। प्रवक्ता आनंद भट्ट ने बताया कि 13 फरवरी को शिविर का शुभारंभ शाम 4.40 बजे प्रवचन से होगा। इसके बाद रात 8.30 बजे तक ध्यान, अमृतवाणी, भजन कीर्तन होंगे। अगले दिन ऐसे ही कार्यक्रम सुबह पांच बजे से होंगे। शिविर संबंधी जानकारी के लिए संजय पांडे के मोबाइल फोन नंबर 9669694405 पर संपर्क किया जा सकता है।