सम्मेलन में कान्यकुब्ज रत्न सम्मान
भोपाल| कान्यकुब्जब्राह्मण मंडल का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रविवार को समाज के निराला भवन में हुआ। समाजसेवी डॉ. एनपी मिश्रा ने डॉ. आरके त्रिवेदी की प्रतिमा का अनावरण किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. उपमन्यु त्रिवेदी के अनुसार सम्मेलन में डॉ. जीएस शर्मा राम नरेश त्रिपाठी को कान्यकुब्ज र| से सम्मानित किया गया। स्मारिका का भी विमोचन कराया गया। सम्मेलन में सांसद आलोक संजर समेत मुकेश नायक, रमेश शर्मा, पीसी शर्मा, सुनील सूद, प्रो. उर्मिला मिश्रा, रमाकांत दुबे हेमंत तिवारी उपस्थित थे।