लॉटरी से आवंटित हुए बीडीए के प्लॉट
भोपाल|भोपाल विकासप्राधिकरण (बीडीए) मुख्यालय परिसर में सोमवार को राजा भोज आवासीय योजना गोंदरमऊ फेस-2 के प्लॉटों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया गया। इस दौरान 984 वर्गफीट वाले 219 एवं 800 वर्गफीट वाले 36 प्लॉटों के लिए लॉटरी निकाली गई। पहली लॉटरी मालती बाथम की 800 वर्गफीट प्लॉट की निकली।