माशिमं : प्रेक्टिकल एग्जाम 12 से
भोपाल| माध्यमिकशिक्षा मंडल द्वारा आयाेजित की जाने वाली वर्ष 2015 की हाईस्कूल, हायर सेकंडरी और व्यावसायिक परीक्षा के रेगुलर छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके स्कूलों में 12 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेंगी। रेगुलर छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा संपन्न कराने के लिए जिलों की समन्वयक संस्था द्वारा प्रायोगिक परीक्षा अनुदान राशि ई-पेमेंट के माध्यम से भुगतान की जाएगी।