- Hindi News
- पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए काउंसलिंग मार्च में
पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए काउंसलिंग मार्च में
भोपाल| प्रदेशके सरकारी मेडिकल कॉलेजों में संचालित पीजी कोर्सेस में दाखिले के लिए ऑल इंडिया प्रीपीजी काउंसलिंग मार्च में होगी। काउंसलिंग का कार्यक्रम अगले हफ्ते जारी होगा। यह निर्णय सोमवार को संचालनालय चिकित्सा शिक्षा में हुई पीजी काउंसलिंग कमेटी की बैठक में लिया गया। काउंसलिंग कमेटी के प्रमुख डॉ. एनएम श्रीवास्तव ने बताया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में पीजी एडमिशन एआईपीजी से होंगे। नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जामिनेशन ने एआईपीजी 2014 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज के लिए एमपी स्टेट कोटा की मैरिट लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।