पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांधीनगर के लोगों को मिलेंगे आवासीय पट्टे : चौहान

गांधीनगर के लोगों को मिलेंगे आवासीय पट्टे : चौहान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| नगरनिगम चुनाव के बाद जनता का आभार जताने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हुजूर विधानसभा के गांधीनगर से जनदर्शन शुरू किया। सीएम ने भरोसा दिलाया कि सालों से रह रहे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके आशियाने को स्थाई पट्टे देकर मालिकाना हक दिया जाएगा।

गांधीनगर में हुई आभार सभा में मुख्यमंत्री ने गांधीनगर के समुचित विकास का वादा किया। हाथ ठेला वालों का सर्वे कर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। सरकार उनके लिए ऐसी व्यवस्था करेगी, जिसमें हटाए जाने का डर नहीं होगा। निगम चुनाव में विकास पर विश्वास जताने के लिए मुख्यमंत्री ने आभार जताते हुए गांधीनगर का विकास प्लान बनाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि सभी को पट्टा मिले यह सुनिश्चित विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे। कार्यक्रम के शुरू में विधायक रामेश्वर शर्मा ने 68 साल से रहने के बाद हटाए जाने का डर और क्षेत्र की समस्याएं रखीं। कार्यक्रम में महापौर आलोक शर्मा, पार्षदगण कृष्ण मोहन सोनी, राजकुमारी मीणा, भारती खटवानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे।

गांधीनगर में सोमवार को सभा लेकर सीएम शिवराज सिंह ने शुरू किया जनदर्शन।