पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काम के लिए बनेगी आचार संहिता

काम के लिए बनेगी आचार संहिता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्रीशिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महापौर और पार्षदों के लिए आचार संहिता बनाई जाएगी। इसमें प्रावधान होगा कि वे नगर निगम में तो खुद ठेके ले सकेंगे और ही रिश्तेदारों दिलवा सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता महाअभियान में यह फैसला लिया है। सीएम ने अपने निवास पर सोमवार को पार्टी के चौदह नगर निगमों के महापौरों को चाय पर आमंत्रित किया था।

उल्लेखनीय है कि सागर में चुनाव के दौरान पार्टी के महापौर और पार्षद का चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने नगर निगम में ठेका लेने का शपथ पत्र भरकर दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्दी ही नगर निगम परिषदों के गठन के साथ विकास का दौर आरंभ होगा। इसमें हमें अपनी क्षमता का पूरा परिचय देना है। इधर, भोपाल के महापौर आलोक शर्मा ने कहा कि पार्टी के द्वारा महापौर और पार्षदों के लिए जो आचार संहिता बनेगी उसका पालन किया जाएगा।