- Hindi News
- पुलिस से पहले पहुंचेगी डिजास्टर इमरजेंसी फोर्स
पुलिस से पहले पहुंचेगी डिजास्टर इमरजेंसी फोर्स
भोपाल| बड़ीआपदा होने पर पुलिस से पहले स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी एंड रिस्पांस फोर्स (एसडीईआरएफ) स्पॉट पर पहुंचेगी। इसके लिए डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (डीईआरवी) की खरीदी की जा रही है। एसडीईआरएफ की ओर से भेजे गए सुझाव को राज्य ने हरी झंडी दे दी है। एडीजी एसके पांडे ने बताया कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन के लिए डीईआरवी की खरीदी जा रही है। 15 लाख की ये व्हीकल फायर उपकरण, कैमरे से लैस होंगी। इन्हें पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा।
गैसप्रभावित को दूध के साथ गुड़ खिलाएं
फैक्टरीया प्लांट में गैस रिसाव के दौरान सांस के रास्ते यदि ये गैसें शरीर के अंदर प्रवेश कर जाएं तो गर्म दूध और गुड़ खाने से इनका प्रभाव कम हो जाएगा। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया जाए। जिला होमगार्ड कार्यालय में आयोजित डिजास्टर मैनेजमेंट सेमिनार के दौरान ये बातें सामने आईं। सेमिनार में 50 से ज्यादा एनजीओ सदस्यों को ट्रेनिंग दी गई। सेमिनार में एडीजी एसके पांडे, डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. दिलीप सिंह भी शामिल हुए।