पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली सीडी बेचने वाले को जेल

नकली सीडी बेचने वाले को जेल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदालतने नामी गिरामी कंपनियों की नकली िफल्मों गीतों की सीडी बेचने के मामले में अशोका गार्डन के मुकेश साहू को एक साल की जेल और एक हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है। दस साल पुराने मामले में सीजेएम पंकज सिंह माहेश्वरी ने यह फैसला सुनाया। वर्ष 2006 में ऐशबाग पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकेश सीडी सेंटर पर छापा मारकर डुप्लीकेट सीडी बरामद की थी। महेश के खिलाफ काॅपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच के बाद चालान पेश किया था। सीजेएम ने उसे काॅपीराइट एक्ट के तहत दोषी मानते हुए सजा सुनाई।