- Hindi News
- जून में शुरू होगा मानसिक चिकित्सा केंद्र का काम
जून में शुरू होगा मानसिक चिकित्सा केंद्र का काम
भोपालमें देश के तीसरे अखिल भारतीय मानसिक चिकित्सा एवं पुनर्वास केंद्र को बनाए जाने का काम जून में शुरू हो जाएगा। इस अनुसंधान केंद्र को बनाए जाने में 50 करोड़ रुपए की लागत आएगी, यह राशि केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। राज्य सरकार ने सोमवार को पुनर्वास केंद्र बनाए जाने के लिए लिंक रोड नंबर तीन पर पीएचई के वर्कशाप की पांच एकड़ जगह आवंटित कर दी है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने बताया कि सरकार से अनुसंधान केंद्र के लिए 12 एकड़ जमीन मांगी थी, जिसमें से राज्य सरकार पांच एकड़ जमीन देने के लिए सहमत हो गई है।