पत्नी आैर उसकी सहेली पर जानलेवा हमला
भोपाल | कोहेफिजाइलाके में एक युवक ने अपनी प|ी आैर उसकी सहेली पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। महिला पिछले दो साल से पति से अलग अपनी सहेली के साथ बरेला गांव में रह रही थी।
कोहेफिजा पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय प्रमिला फलकले अपने पति बसंत फलकले से विवाद के बाद दो साल से बरेला गांव में अपनी सहेली उमा ठाकुर के पास रह रही है। बसंत मदर इंडिया काॅलोनी में रहता है। प्रमिला घरों में काम करती है। जबकि बसंत पुताई का काम करता है। रविवार दोपहर बसंत बरेला गांव में प्रमिला से मिलने पहुंचा था। वह प्रमिला को वापस ले जाना चाहता था, जिसका प्रमिला विरोध कर रही थी। विवाद बढ़ने पर बसंत ने प्रमिला पर चाकू से हमला कर दिया। उमा के बीच-बचाव करने पर चाकू प्रमिला के बाएं पैर में लगा। इस बीच बसंत ने उमा की पीठ पर चाकू मारा आैर फरार हो गया।