पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिकुमार के विवाह से खुशी और वैराग्य से नम हुईं आंखें

आदिकुमार के विवाह से खुशी और वैराग्य से नम हुईं आंखें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | 1100क्वार्टर्स स्थित वर्धमान जिनालय में आयोजित पंच कल्याणक में सोमवार को भगवान आदिकुमार के विवाह की खुशियां मनाई गई। उनकी बारात में शामिल लोगों ने खुशी में जयकारे लगाए। इसके बाद जब भगवान के वैराग्य के दृश्यों का मंचन शुरू हुआ तो उसे देखकर सभी की आंखे नम हो उठीं। प्रभु द्वारा वैभव को त्याग कर वैराग्य लेने के पीछे छिपे संदेश को बताते हुए मुनि वीर सागर महाराज ने कहा कि मनुष्य साधना में तपकर ही साधुत्व को प्राप्त करता है। पंचकल्याणक महोत्सव में सुबह पूजा-अर्चना के बाद महाराज नाभिराय का दरबार सजाया गया। इसमें युवराज की भूमिका में आदिकुमार का राज्याभिषेक किया गया।