- Hindi News
- 400 मरीजों में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण
400 मरीजों में मिले स्वाइन फ्लू के लक्षण
तमामदावों और इंतजामों के बावजूद शहर में स्वाइन फ्लू का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को इस संक्रमण के मरीजों के इलाज के लिए रजिस्टर्ड किए गए सरकारी और निजी अस्पतालों में 400 ऐसे मरीज पहुंचे, जिनमें स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए। इन मरीजों को डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू गाइडलाइन के तहत केटेगरी का इलाज दिया। इस केटेगरी के सबसे ज्यादा 262 मरीज जेपी अस्पताल में पहुंचे।
स्वाइन फ्लू कंट्रोल रूम के अधिकारियों ने बताया कि शहर में बीते पांच दिनों में स्वाइन फ्लू को लेकर जागरूकता बढ़ी है। सामान्य सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज स्वाइन फ्लू के बढ़ रहे संक्रमण के डर से सरकारी और निजी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
दो से पांच दिन पुरानी सर्दी-खांसी वाले मरीजों को स्वाइन फ्लू ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल के तहत केटेगरी का इलाज दिया जा रहा है। जेपी अस्पताल की स्वाइन फ्लू ओपीडी के ड्यूटी डॉक्टर डॉ. एके थेटे ने बताया कि स्वाइन फ्लू का वायरस वातावरण में फैला हुआ है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के शरीर में सांस के जरिए पहुंचता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है।
जेपी अस्पताल की स्वाइन फ्लू ओपीडी में अपनी बारी का इंतजार करते मरीज।