पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रमन सिंह के रिश्तेदार समेत कई मंत्री विधायकों के परिजन हारे

रमन सिंह के रिश्तेदार समेत कई मंत्री-विधायकों के परिजन हारे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्रिस्तरीयपंचायतों के चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं के बेटे, भतीजे, भाई और करीबियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के साढ़ू भाई जगन्नाथ सिंह नागौद से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गए, जबकि ऊर्जा मंत्री राजेंद्र शुक्ला के चचेरे भाई अमित शुक्ला को रीवा जिला पंचायत के वार्ड 27 से शिकस्त झेलनी पड़ी। इनके अलावा भी कई विधायक हैं, जिनके परिजन चुनाव में परास्त हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पहुंची इन जानकारियों के बाद संगठन स्तर पर जिला पदाधिकारियों को ताकीद किया गया है कि वे तीसरे चरण के 22 फरवरी को होने वाले चुनावों में पूरी तैयारी रखें।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कई जिला पंचायतों में भाजपा की जीत का आंकड़ा घटा है। मसलन छतरपुर में 12 वार्ड में से दो पर ही भाजपा जीत पाई। कांग्रेस छह सीटें ले गई। इसी तरह सतना की 15 में से दो भाजपा, 7 कांग्रेस, 2 बसपा और 4 निर्दलीयों के खाते में गए। सिंगरौली में भी भाजपा को दो सीटें ही मिलीं। रीवा में 17 वार्ड के परिणाम घोषित हुए, जिसमें से भाजपा को मात्र तीन सीटें मिलीं, सात पर कांग्रेस, तीन पर बसपा और चार निर्दलीय के खाते में गईं। कुछ और जिलों से भी ऐसे ही परिणाम मिले हैं, जिसे लेकर संगठन के नेता परेशान हैं। प्रदेश स्तर से जिलाध्यक्षों को कहा गया है कि वे अंतिम चरण के चुनाव में जुटें।

} बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी से भाजपा विधायक सज्जन सिंह उइके के भाई मिलाप उइके शाहपुर जनपद से हारे।

} बैतूल से भाजपा विधायक हेमंत खंडेलवाल भाजपा नेता तपन भौमिक के करीबी समीर विश्वास घोड़ाडोंगरी से पंचायत का चुनाव हारे।

} भाजपा के बैतूल जिला महामंत्री जगदीश पंवार दुनावा पंचायत से पराजित।

} टीकमगढ़ के भाजपा विधायक केके श्रीवास्तव के करीबी गोपाल सिंह राय (जिला उपाध्यक्ष) जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हारे।

} पूर्व मंत्री जगन्नाथ सिंह के बेटे फूलेंद्र सिंह सरपंच का चुनाव हारे।

} सीधी के भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला के समधी तुलसी पांडे जिला पंचायत में पराजित हुए।

} पूर्व विधायक लक्ष्मण तिवारी के भाई दादू तिवारी जिला पंचायत में हारे।

} पूर्व विधायक पन्नाबाई प्रजापति के बेटे मुकेश प्रजापति जला पंचायत का चुनाव हार गए

} रीवा से भाजपा विधायक गिरीश गौतम के बेटे राहुल गौतम वार्ड 14 से हार गए।

} दमोह के जिलाध्यक्ष नरेंद्र व्यास भी जिला पंचायत का चुनाव हार गए।

} छतरपुर के भाजपा नेता घासीराम पटेल के बेटे कमलेश पटेल पंचायत चुनाव में पराजित हो गए।

पार्टी के चिन्ह पर नहीं हुए चुनाव

^पंचायतके चुनाव पार्टी के चिन्ह पर नहीं हुए। लोग खुद खड़े हुए हैं। बावजूद इसके पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित लोगों की संख्या ज्यादा है। जहां तक नेताओं के परिजन के हारने का सवाल है तो जिन्होंने इन्हें खड़ा किया वे ही इसकी समीक्षा करें।\\\' -नंदकुमार सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पर नजर

जिलाऔर जनपद पंचायतों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन 9 मार्च को होना है। भाजपा इस तैयारी में है कि ज्यादा से ज्यादा जिलों में भाजपा समर्थित जिलाध्यक्ष बने। इसके लिए अभी से संगठन मंत्रियों पूर्णकालिकों को सक्रिय कर दिया गया है।