पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • िडस्प्ले स्क्रीन पर दिखेंगे कोच और सीरियल नंबर

िडस्प्ले स्क्रीन पर दिखेंगे कोच और सीरियल नंबर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रांसपोर्ट रिपोर्टर | भोपाल

भोपालसहित रेल मंडल के बड़े स्टेशनों पर अब िडस्प्ले स्क्रीन पर ट्रेन के कोच नंबर दिखाई देंगे। इसके लिए गुरुवार शाम भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर दो िडस्प्ले स्क्रीन लगाकर ट्रायल शुरू कर दिया गया। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जो कोच के सीरियल की जगह उसका नंबर जानना चाहते हैं।

दो दिन पहले कोच डिस्प्ले सिस्टम के कारण शताब्दी एक्सप्रेस से हुई एक बुजुर्ग की मौत के बाद रेलवे प्रशासन ने नए तरह का डिस्प्ले सिस्टम लगाने का निर्णय लिया है। डीआरएम राजीव चौधरी ने बताया कि प्रति प्लेटफॉर्म यह सिस्टम लगाने पर 15 लाख रुपए खर्च होंगे। यदि कोई प्राइवेट फर्म चाहेगी तो वह अपने उत्पाद के विज्ञापन दिखाने की एवज में यह सिस्टम लगा सकेगी।

आसानीसे कोच तक पहुंच सकेंगे यात्री

स्टेशनके प्लेटफार्म पर लगाए जा रहे इन िडस्प्ले स्क्रीन पर कोच का सीरियल नंबर और कोच नंबर एक साथ डिस्प्ले होंगे। इससे यात्री आसानी से अपने कोच तक पहुंच सकेंगे। अभी लगे डिस्प्ले पर कोच का सीरियल नंबर दिखता है, जिस कारण यात्रियों को गफलत होती है। हालांकि हर प्लेटफॉर्म एंट्री गेट पर सीरियल नंबर के साथ कोच का नंबर भी डिस्प्ले हो रहा है।

पुरानासिस्टम नहीं

डीआरएमने बताया कि पुराने की जगह नया सिस्टम ही लगाया जाएगा। पुराने सिस्टम में बार-बार खराबी जाती थी, इसलिए नया अपडेटेड सिस्टम लगाया जा रहा है।

भोपाल रेलवे स्टेशन पर लगे डिस्प्ले स्क्रीन पर कोच और सीरियल नंबर।