पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डॉक्टर के घर से चार लाख का माल चोरी

डॉक्टर के घर से चार लाख का माल चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारास्थित नशेमन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित एक डॉक्टर के घर से बदमाशों ने करीब चार लाख रुपए का माल चुरा लिया। वारदात को तलैया थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दिया गया। इसके बाद भी पुलिस को भनक नहीं लगी। घटना के वक्त पूरा परिवार एक शादी में शामिल होने गया था।

नशेमन अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 7 में बीएचएमएस डॉक्टर कलीम अहमद प|ी के साथ रहते हैं। बुधवार रात करीब नौ बजे वे परिवार के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात जब वे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। आलमारी भी खुली थी। उसमें रखे 15 तोला सोने के जेवर, तीस हजार रुपए नकद, घड़ी और मेडिकल उपकरणों समेत करीब चार लाख रुपए का माल गायब था। उन्होंने शोर मचाकर अपार्टमेंट के चौकीदार और अन्य लोगों को बुलाया।

बुधवारा स्थित नशेमन अपार्टमंेट, जहां चोरों ने वारदात को दिया अंजाम।