- Hindi News
- चाकू अड़ाकर बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर
चाकू अड़ाकर बदमाशों ने महिला से लूटे जेवर
भोपाल| हलालपुरके पास ओम नगर स्थित एक व्यापारी की प|ी को चाकू अड़ाकर दो बदमाशों ने उनके जेवर लूट लिए। गेहूं का खरीदार बनकर आए बदमाशों ने महिला से पीने के लिए पानी मांगा और घर में घुस गए। इसके बाद उसे बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। कोहेफिजा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया है। ओम नगर में रहने वाले 49 वर्षीय जेठानंद खेतरमानी अनाज के व्यापारी हैं और फर्नीचर का भी कारोबार करते हैं।