पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईआईएचएम के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

आईआईएचएम के छात्र की हार्ट अटैक से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल |इंडियन इंस्टीट्यूटऑफ होटल मैनेजमेंट (आईआईएचएम) के एक छात्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। झाबुआ निवासी 21 वर्षीय मखना खपेड़ यहां ई-6/14, अरेरा कॉलोनी में किराए से रहता था। वह आईआईएचएम में द्वितीय वर्ष का छात्र था। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम में ये बात सामने आई है।



हबीबगंज टीआई सुधीर अरजरिया के मुताबिक बुधवार शाम करीब चार बजे वह गांव से भोपाल लौटा। हबीबगंज स्टेशन से वह पैदल ही अपने कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। १०८ एंबुलेंस से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों के आने के बाद गुरुवार दोपहर उसका पोस्टमार्टम करवाया गया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में उसकी मौत हार्ट अटैक से होना बताई गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।