- Hindi News
- निजी ट्रेनिंग सेंटर से 10 % टीचर ही निकल रहे अच्छे
निजी ट्रेनिंग सेंटर से 10 % टीचर ही निकल रहे अच्छे
भोपाल | शिक्षकोंके लिए बने अधिकांश प्रशिक्षण संस्थान निजी हैं और उनसे निकलने वाले 10 फीसदी शिक्षक ही अच्छे हैं। आरटीई एक्ट को लागू करने के लिए सकल घरेलू उत्पाद के 6 प्रतिशत बजट की जरूरत है और सरकार द्वारा सिर्फ 3.4 प्रतिशत राशि दी जा रही है। यह कहना है नेशनल आरटीई फोरम के संयोजक अम्बरीश राय का। वे मप्र में आरटीई एक्ट के क्रियान्वयन की स्थिति जानने के लिए गुरुवार को गांधी भवन में बोल रहे थे।