पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘समझौते के 30 फीसदी टिकट बांटना बंद हो’

‘समझौते के 30 फीसदी टिकट बांटना बंद हो’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसके राष्ट्रीय महासचिव प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के सामने विधायकों नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि जब तक समझौते के आधार पर 30 फीसदी टिकट बंटते रहेंगे, पार्टी जीत नहीं पाएगी।

नेताओं ने यहां तक कहा कि कई पदाधिकारी ऐसे हैं, जो काम नहीं कर रहे। संगठन का विस्तार करना है तो उन्हें या तो बाहर किया जाए या बदलकर नए लोगों को मौका दिया जाए। इसी तरह चुनावों के समय अप्रासंगिक लोगों को महत्व देना भी बंद किया जाए। मोहन प्रकाश दूसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में संगठन को मजबूत करने और सदस्यता अभियान को लेकर कांग्रेस नेताओं से सुझाव ले रहे थे।

दूसरे दिन तीन समूहों से बात हुई, जिसमें पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह, विधायक तरुण भनोत, जयवर्धन सिंह, रजनीश सिंह, जीतू पटवारी समेत पूर्व विधायक गोविंद सिंह राजपूत, प्रियव्रत सिंह सुरेंद्र सिंह समेत अन्य शामिल हैं। मोहन प्रकाश प्रदेश के अपने तीन दिवसीय दौरे में सात समूहों से चर्चा करेंगे, जिनमें से पांच समूहों से गुरुवार तक बात हो गई। शुक्रवार को दो समूहों से और बात होगी। मोहन प्रकाश इसकी रिपोर्ट राहुल गांधी को देंगे।

000 ये मुद्दे उठे

- मतदाता सूची पर किसी का ध्यान नहीं है।

- संगठन दिखाई नहीं देता, लोगों में नकारात्मकता है।

- हारने वालों का कोई सम्मान नहीं है।

- संभागीय स्तर पर मॉनिटरिंग सिस्टम नहीं है।