पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नि:शुल्क एंटी रैबीज डेंटल केयर शिविर

नि:शुल्क एंटी रैबीज डेंटल केयर शिविर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल| नगरनिगम मुख्यालय सदर मंजिल स्थित पशु चिकित्सालय में गुरुवार को नि:शुल्क एंटी रैबीज, स्पा, डेंटल केयर और डीवार्मिंग शिविर शुरू हुआ। शिविर में सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी जानवरों की जांच की जा रही है। शिविर का समापन 12 मार्च को होगा। इसमें कुत्तों काे एंटी रैबीज के टीके लगाए जाएंगे। जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। पशुपालक शिविर में जानवर की जांच कराने अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल शर्मा से मोबाइल नंबर 9893036388 पर कॉल कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।







डॉ. शर्मा ने बताया कि शिविर में डॉग लाइसेंस भी बनाए जाएंगे। इसके लिए पशुपालक को 105 रुपए फीस जमा करना पड़ेगी।