- Hindi News
- विवाह मुहूर्त 26 तक, फिर छह मार्च से होगी शुरूआत
विवाह मुहूर्त 26 तक, फिर छह मार्च से होगी शुरूआत
भोपाल| विवाहमुहूर्त 26 फरवरी तक हैं। इसके बाद मुहूर्त 6 मार्च से प्रारंभ होकर 13 मार्च तक ही रहेंगे। पं. भंवरलाल शर्मा ने बताया कि 15 मार्च से सूर्य के मीन राशि में रहने पर एक माह विवाह नहीं होंगे। विवाह मुहूर्त फिर 16 अप्रैल से शुरू होंगे, जो 12 जून तक रहेंगे। इसके बाद विवाह नवंबर माह में देवउठनी ग्यारस से पुन: शुरू होंगे।
इधर, पं. भंवरलाल शर्मा ने बताया कि 26 फरवरी से 5 मार्च तक होलाष्टक है। इस बार होलाष्टक में भी विवाह मुर्हूत हैं। हालांिक कई समाजों में इस दौरान विवाह करने की परंपरा भी है।