भारत माता की मूर्ति का लोकार्पण जल्द
भोपाल| भदभदारोड स्थित डिपो चौराहे पर भारत माता प्रतिमा स्थल का निर्माण पूरा हो गया है। करीब 20 लाख रुपए से यहां भारत माता की मूर्ति की स्थापना की गई है। इसके आसपास आकर्षक लाइटिंग भी की जा रही है। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक महापौर और पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद जल्द ही प्रतिमा स्थल का लोकार्पण किया जाएगा।